Headlines

बांका में घर में घुसकर स्टूडियो संचालक को गोली मारी:खाट पर आराम कर रहा था, जांघ में लगी गोली, हालत गंभीर




बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर रविवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर डिजिटल स्टूडियो संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गोली लगने से तेतरिया गांव निवासी करीब 60 वर्षीय अशोक कुमार सिंह घायल हो गए। गोली उनकी जांघ में लगी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। गोलीबारी के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि गोलीबारी के वास्तविक कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार सिंह तेतरिया गांव के मोड़ पर मुख्य सड़क किनारे डिजिटल स्टूडियो का संचालन करते हैं। गोली मारने के बाद मौके से भागा हमलावर रविवार की देर शाम दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर के आगे वाले कमरे में खाट पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक पैदल उनके घर पहुंचा और बिना किसी रोक-टोक के कमरे में प्रवेश कर गया। इसके बाद अचानक अशोक कुमार सिंह को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण गोली उनकी जांघ में जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर घर के पीछे बैठी महिलाएं और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घर में अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर और सजौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल बांका जिले की थी। पुलिस घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हमलावर की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि करीब 6 महीने पहले भी अज्ञात अपराधियों ने अशोक कुमार सिंह के पुत्र उत्तम सिंह पर गोली चलाई थी।इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन इलाज के बाद उनकी जान बच गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *