Headlines

दरभंगा में 5 नवंबर को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि; पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर तक निकलेगी विशाल पदयात्रा




दरभंगा में भाजपा की ओर से आगामी 5 नवंबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शहर में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर परिसदन में प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदयात्रा लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान से शुरू होकर लोहिया चौक, नाका नंबर-6 और कर्पूरी चौक होते हुए लहेरियासराय टावर तक पहुंचेगी।

कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनजागरण का व्यापक अभियान है। 5 नवंबर को दरभंगा में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुटने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल ने कहा कि संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर संपर्क और संवाद स्थापित करना जरूरी है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं। वहीं, सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा की धरती हमेशा से राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता का केंद्र रही है। 5 नवंबर का कार्यक्रम जिले में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हजारों कार्यकर्ताओं की पदयात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती और जनहित के संकल्प को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। जनता के बीच राजनीतिक संवाद मजबूत करने की अपील मीटिंग में मौजूद बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि भाजपा का संगठन राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पित है। इस तरह के अभियान कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ जनता के बीच राजनीतिक संवाद को मजबूत करते हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री हरी सहनी, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, भाजपा दरभंगा पश्चिमी जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना, पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, प्रदेश मंत्री अंजनी निषाद, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता सहित जिला कोर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *