Headlines

किसानों को रबी खेती और सरकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी




भास्कर न्यूज | विभूतिपुर किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, खेती को लाभकारी बनाने तथा कृषि भूमि और मिट्टी के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विभूतिपुर प्रखंड के महथी दक्षिण एवं नरहन पंचायत में कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। दोनों पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। महथी दक्षिण पंचायत में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया भोला शंकर दास ने की। संचालन आत्मा सदस्य कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने किया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशि रंजन ने आत्मा योजना के तहत किसानों को मिलने वाले प्रशिक्षण, कृषक परिभ्रमण, कृषि प्रसार गतिविधियों की जानकारी दी। सहायक तकनीकी प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। मौके पर कृषि समन्वयक अर्चना बाला, सहायक तकनीकी प्रबंधक विपुल भारती, किसान सलाहकार मान सिंह मधुकर, राजीव रंजन दास एवं सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे। नरहन में कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजन कुमार पासवान ने की। संचालन विपुल भारती ने किया। कृषि समन्वयक आलोक कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशि रंजन ने आत्मा योजना के तहत संचालित गतिविधियों से किसानों को अवगत कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *