Headlines

दरभंगा के 36 पंचायत समेत नगर निकायों में सहयोग शिविर:जनता की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान होगा; सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी




दरभंगा में आज(21 जुलाई 2026) 36 पंचायत और 12 नगर निकाय क्षेत्रों में वार्ड वाइज ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के सफल आयोजन को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं और शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प इस शिविर में पूरा किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संयुक्त आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। आवेदनों का होगा त्वरित निष्पादन डीएम ने निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदन संबंधित विभागों को तत्काल भेजे जाएं और उन पर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि सहयोग शिविर के दौरान आवेदकों को उनकी शिकायतों पर हुई कार्रवाई की लिखित जानकारी दी जा सके। साथ ही, सभी नए एवं पूर्व से प्राप्त आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें और कार्रवाई रिपोर्ट संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी या कार्यपालक पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं।

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सहयोग शिविर के दौरान आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही शिविर के दिन स्वयं उपस्थित रहकर शांतिपूर्ण संचालन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखें। बैठने, पेयजल और छाया की रहेगी व्यवस्था डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर स्थल पर आमजन के सम्मानजनक बैठने, पेयजल, छाया और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी लोगों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित सहयोग शिविरों की निगरानी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) करेगा, जबकि नगर निकाय क्षेत्रों के शिविरों का अनुश्रवण दरभंगा नगर निगम द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *