Headlines

जेल से बाहर निकलते ही विमलेश राय अरेस्ट:आर्म्स एक्ट मामले में हाईकोर्ट से मिली थी जमानत, अब हत्या के 16 साल पुराने केस में गिरफ्तार




समस्तीपुर में आर्म्स एक्ट के मामले में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर निकलते ही नगर पुलिस ने विमलेश राय को फिर से गिरफ्तार कर लिया। 16 साल पुराने हत्या मामले में गिरफ्तारी हुई है। खास बात यह रही कि गिरफ्तारी के समय विमलेश के हाथ पर जेल से रिहाई की मुहर भी लगी हुई थी। जेल गेट के पास दबोचा नगर पुलिस ने हत्या मामले में विमलेश को कोर्ट से रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू की थी। हालांकि, वारंट जेल पहुंचने तक वो बाहर निकल चुका था। इसके बाद पुलिस की टीम ने उसे जेल गेट के पास से ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उसके समर्थक बड़ी संख्या में थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने समर्थकों को बताया कि विमलेश नगर थाना कांड संख्या 19/10 में फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 2010 में सिनेमा हॉल कारोबारी के भाई की गोली मारकर हत्या मामला वर्ष 2010 का है। शहर के बहादुरपुर मोहल्ले में कारोबारी अंटू इस्सर अपने भाई अजितेश कुमार उर्फ लंबू के साथ घर से सिनेमा हॉल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हथियारबंद बदमाशों ने दोनों पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग में अंटू इस्सर तो बाल-बाल बच गए, जबकि उनके भाई अजितेश कुमार उर्फ लंबू को गोली लग गई। गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। भाई और सहयोगी हो चुके हैं बरी पुलिस के अनुसार, इस मामले में विमलेश राय लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके भाई और अन्य सहयोगियों को कोर्ट से पहले ही बरी किया जा चुका है। विमलेश के फरार रहने के कारण उसके खिलाफ ट्रायल की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी। अब गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू होगी। नगर थानाध्यक्ष ने कहा- हत्या के मामले में भेजा जेल नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि विमलेश राय को वर्ष 2010 के हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उक्त कांड में कोर्ट से उसे डिमांड किया गया था, लेकिन रिमांड वारंट जेल पहुंचने तक वह जेल से बाहर निकल चुका था। इसके बाद पुलिस ने जेल गेट के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *