Headlines

गयाजी से कांग्रेस कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना:139वीं जयंती समारोह में राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता जुटेंगे, श्रीबाबू को भारत रत्न देने की मांग




बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। पटना के बापू सभागार में होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए रविवार सुबह गयाजी से सैकड़ों कार्यकर्ता ट्रेन से रवाना हुए। जंक्शन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इसके बाद सभी सिंगरौली एक्सप्रेस से पटना के लिए रवाना हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह जयंती उनके योगदान को याद करने और विचारों को लोगों तक पहुंचाने का मौका है। इस समारोह का आयोजन राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हो रहा है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की। सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिलाने की मांग नेताओं ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग को लेकर कांग्रेसजन एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे। जयंती समारोह के मंच से उनके योगदान को याद करने के साथ ही उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिलाने की मांग को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया जाएगा। श्रीबाबू के विचारों पर चलने का संकल्प कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह का जीवन संघर्ष, जनसेवा और विकास के प्रति समर्पण की मिसाल है। उनकी जयंती नई पीढ़ी को उनके विचारों और कार्यों से परिचित कराने का अवसर है। कांग्रेसजन उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *