![]()
बिहार में 28 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40 से 50 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है। मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की भी चेतावनी है। हालांकि, आज राज्य के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। बादल नहीं छाए रहेंगे, दिन में तेज धूप निकलेगी। सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास होगा। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर की सुबह कम दबाव (अवदाब) का क्षेत्र बना है। इसके बाद 24 अक्टूबर तक अवदाब और 25 अक्टूबर को गहरे अवदाब में बदलने की संभावना है। 26 अक्टूबर की सुबह तक इसके चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है। इसके बाद यह उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों की ओर बढ़ सकता है। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से बिहार में पूर्वी हवाएं सक्रिय होंगी और वातावरण में नमी बढ़ेगी। इसके कारण 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पटना में 26 अक्टूबर से बादल छा सकते हैं पटना में 23 से 25 अक्टूबर तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और दिन में धूप निकलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। 26 अक्टूबर से बादल छाने और 27 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 28 अक्टूबर को भी बारिश हो सकती है। आंधी-पानी से फसलों को नुकसान की आशंका मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी फसलों और फलदार पेड़ों को नुकसान हो सकता है। आकाशीय बिजली से जान-माल और पशुधन को खतरे की आशंका है। वहीं, झुग्गी-झोपड़ियों, टिन की छतों और कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
Source link
बिहार में 28 अक्टूबर से बारिश शुरू हो सकती:29 को कुछ जिलों में भारी वर्षा की आशंका, 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती हवा
