![]()
बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा और दूसरी गाड़ी पर बैठे 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतक की पहचान जमुआंव गांव निवासी गोविंद राय के 45 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार राय के तौर पर हुई है। मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। घायलों में उनका 12 साल का बेटा सत्यम कुमार और दो अन्य दोस्त शामिल हैं। घटना पीरो थाना क्षेत्र के धोबी घटवा के पास की है। घर लौटते समय हुआ हादसा मृतक के भतीजे अंशु पांडेय ने बताया कि चाचा अपने बेटे के साथ जगदीशपुर के दिऊल गांव से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घर में मचा कोहराम राजेश कुमार राय तीन भाई-बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी शीशम राय, दो पुत्र सत्यम कुमार और प्रत्यूष कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
भोजपुर में 2 बाइकों की आपस में टक्कर:हादसे में पिता की मौत, बेटा समेत तीन घायल; घर लौटते समय हुआ हादसा
