![]()
कैमूर जिले के नगर पंचायत कुदरा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। कुदरा से सोनहन जाने वाले मुख्य मार्ग पर कझार नदी पुल के पास सड़क किनारे कचरा डंप किया जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन नियमों को अनदेखा कर रहा है। कचरे की बदबू से राहगीर और स्थानीय लोग परेशान हैं। ग्रामीणों को महामारी फैलने की आशंका डंपिंग स्थल से सिर्फ 200 मीटर दूर कझार गांव है। पास ही एक सरकारी स्कूल भी है, जहां बच्चे बदबू के बीच पढ़ने को मजबूर हैं। कचरे पर मंडराने वाले कीड़े-मकोड़े और आवारा पशु बीमारियों का खतरा बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों को महामारी फैलने की आशंका है। एनजीटी के नियम कहते हैं कि नदी, सड़क या रिहायशी इलाके के पास कचरा डंप नहीं कर सकते। जिला प्रशासन से दखल की मांग इसके बावजूद नगर पंचायत कुदरा इन नियमों का उल्लंघन कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर निकाय अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है। गुस्साए ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से दखल की मांग की है। वे चाहते हैं कि कचरा डंपिंग स्थल को तुरंत कहीं और शिफ्ट किया जाए।
Source link
कैमूर में कझार नदी पुल के पास कचरा डंप किया:सोनहन मार्ग पर NGT नियमों की अनदेखी, गांव-स्कूल के पास दुर्गंध से ग्रामीण परेशान
