Headlines

अररिया सदर अस्पताल के बाहर खड़ी 2 निजी एंबुलेंस पकड़ी:मरीजों की शिकायत पर कार्रवाई, DM के निर्देश पर SDO ने की छापेमारी




अररिया सदर अस्पताल के बाहर खड़ी दो निजी एंबुलेंस को प्रशासन ने शनिवार को जब्त कर लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल परिसर के बाहर छापेमारी कर दोनों एंबुलेंस को पकड़ा और थाने को सौंप दिया। इस कार्रवाई के बाद निजी एंबुलेंस संचालकों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर चला अभियान सरकारी अस्पतालों के आसपास निजी एंबुलेंस के अनधिकृत पड़ाव पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग के सचिव के निर्देश के तहत प्रशासन ने कार्रवाई की। अधिकारियों का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ दिलाना है। मरीजों को निजी अस्पताल ले जाने की मिल रही थी शिकायत प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं कि निजी एंबुलेंस संचालक सरकारी अस्पतालों के बाहर खड़े होकर मरीजों और उनके परिजनों को निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए बहलाते-फुसलाते हैं। इससे मरीजों को इलाज पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है और वे सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाना मकसद प्रशासन की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य मरीजों के हितों की रक्षा करना और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। अधिकारियों का जोर इस बात पर है कि अस्पताल आने वाले मरीजों को अनुचित तरीके से निजी स्वास्थ्य संस्थानों में ले जाने की गतिविधियों पर रोक लगे। नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के परिसर और आसपास निजी एंबुलेंस के अनधिकृत पड़ाव तथा मरीजों को अनुचित तरीके से निजी अस्पतालों में ले जाने से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *