![]()
पाकिस्तान में नाबालिग सिख लड़की ने धर्म परिवर्तन कर लिया। उसने इस्लाम कबूल करने के बाद कहा कि मुझे बहुत सुकून मिल रहा है। मुझे धर्म परिवर्तन का कोई मलाल नहीं है। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी मर्जी से धर्म बदलने की बात कबूल कर रही है। वह ये भी कहती है कि कलमा पढ़कर मुझे ऐसा लग रहा है कि जन्नत मिल गई है। पहली बार रमजान मनाते हुए मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। हालांकि ये वीडियो कब और कहां बना है, इसके बारे में अभी पता नहीं चला है। वहीं वीडियो सामने आते ही सिख समुदाय ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। सिख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने कहा कि ये कौर टू खान मुहिम का हिस्सा है। पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पूरी दुनिया में सिख लड़कियों को टारगेट कर रही है। UK से लेकर दुबई तक उन्हें मुस्लिम बनाया जा रहा है, इसे रोकना होगा। वीडियो में लड़की ने ये बातें कहीं… कौर टू खान मुद्दे पर सिख समुदाय में चिंता
पूरी दुनिया में चल रही ग्रूमिंग गैंग कौर टू खान को लेकर सिख समुदाय में चिंता है। सिख समुदाय के मुद्दे उठाने वाली सिमरनप्रीत कौर ने लिखा- पाकिस्तान में सिख लड़कियों के दबाव में इस्लाम अपनाने की खबरें देखना दुखद है। पाकिस्तानी अधिकारी सिख लड़कियों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहे हैं? इसी तरह से सिख समुदाय के नवदीप सिंह ने कहा कि कौर टू खान का मुद्दा सिख समुदाय के भीतर गंभीर चिंताएं पैदा कर रहा है। पाकिस्तान में सिख नाबालिग लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराए जाने की रिपोर्टें आ रही हैं, जिनमें आरोप लगाया गया है कि पाकिस्तान में सक्रिय नेटवर्क उन पर दबाव बना रहे हैं या हेरफेर करके उनका धर्म बदलवा रहे हैं। सिख लड़की को मुस्लिम बनाने पर कुछ समूह 10 हजार पाउंड तक का ऑफर देते हैं। 20 लाख से घटकर पाकिस्तान में 15 हजार सिख रह गए
तेजी से हो रहे धर्म परिवर्तन के चलते पाकिस्तान में सिख आबादी कम होती जा रही है। 1941 की जनगणना के अनुसार, वर्तमान पाकिस्तान के इलाके में लगभग 20 लाख से ज्यादा सिख रहते थे। वे मुख्य रूप से पंजाब के शहरों जैसे लाहौर, रावलपिंडी और फैसलाबाद में बसे थे। 2023 की पाकिस्तानी जनगणना में सिख आबादी करीब 15,998 बताई गई है। सिख समुदाय अब मुख्य रूप से खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पंजाब के कुछ इलाकों में सीमित रह गया है।
Source link
पाकिस्तान में सिख लड़की ने इस्लाम कबूला:बोली- कलमा पढ़कर जन्नत मिल गई, धर्म बदलकर बहुत सुकून मिल रहा, VIDEO सामने आया
