![]()
पटना में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। किराए के कमरे फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान आकाश कुमार(24) के तौर पर हुई है। प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करता था। घटना गोसाईं टोला स्थित सरपंच गली की है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे घटना की सूचना मिली। युवक ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। मृतक गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया बाबू टोला का रहने वाला था। मौके से युवक का मोबाइल बरामद विधि-व्यवस्था एएसपी-2 सुषमा सागर ने बताया कि एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की है। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। एफएसएल के सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने युवक का मोबाइल भी जब्त किया है। मोबाइल में किसी से बातचीत होने की जानकारी सामने आई है। बातचीत से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मोबाइल फोन की जांच सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
Source link
पटना में हॉस्पिटल कर्मी ने की खुदकुशी:किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव; आखिरी बार फोन पर किसी से हुई थी बात, FSL ने जुटाए साक्ष्य
