![]()
सुपौल में बुधवार को विजयादशमी को लेकर उत्साह का माहौल है। निर्मली में 65 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा, जबकि सुपौल शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 45 फीट के रावण के साथ मेघनाथ का पुतला भी जलाया जाएगा। रावण दहन कार्यक्रम में जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। गांधी मैदान में आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस वर्ष यहां रावण दहन कार्यक्रम अपने 46वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। पिछले 45 वर्षों से लगातार इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। हर साल रावण दहन देखने के लिए शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस बार कार्यक्रम में सिंदूर खेला का आयोजन भी किया जाएगा, जो उत्सव का विशेष आकर्षण रहेगा। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नवरात्रि मंगलवार देर रात तक सुपौल, निर्मली सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीएम-एसपी के निर्देश का व्यापक असर दिखा। अधिकारियों की टीम देर रात तक ड्यूटी पर तैनात रही। प्रशासन की सतर्कता के बीच नवरात्रि का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आज निकलेगी विसर्जन यात्रा विजयादशमी के अवसर पर सुपौल और निर्मली शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए भी तैयारियां की गई हैं। प्रशासन की नजर रावण दहन कार्यक्रम के साथ विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था पर रहेगी। रावण और मेघनाथ के पुतलों का दहन बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले रावण दहन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।
Source link
सुपौल में आज 65 फीट का रावण जलेगा:मेघनाथ का भी होगा दहन; DM-SP रहेंगे मौजूद, विसर्जन आज
