Headlines

दरभंगा- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पंडालों का दौरा:संजय सरावगी ने मां भगवती से की सुख-समृद्धि की कामना, भीड़ को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बताया




बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने महानवमी के पावन अवसर पर मंगलवार को दरभंगा शहर और आसपास के विभिन्न इलाकों में स्थित दर्जनों दुर्गा पूजा पंडालों एवं मंदिरों में पहुंचकर मां भगवती की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ और प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था पर भी संतोष जताया। संजय सरावगी ने गायत्री मंदिर बाकरगंज, इस्माइलगंज, नाका-6 रहमगंज, रामपुर रहमगंज, काली स्थान सैदनगर, डरहार गोविंदपुर, कबिलपुर, लहेरियासराय, विक्रमपुर मौलागंज, उर्दू बाजार नीम चौक, हनुमानगंज मिश्रटोला, नवरत्न मंदिर मिर्जापुर, पंचवटी चौक, कटहलबाड़ी, शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक, दोनार चौक, अल्लपट्टी, बेंता चौक, बंगाली टोला और केएम टैंक सहित कई पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। इसके अलावा बाजार समिति, मखनाही, रानीपुर, सुंदरपुर बेला, मथुरापुर कबीरचक, धर्मपुर जेपी चौक, लक्ष्मीसागर, साधुगाछी, लालबाग, काली स्थान वृंदावन घाट, किलाघाट, शुभंकरपुर, नाका-2, बालूघाट, कादिराबाद, छठी पोखर सुंदरपुर, भगत सिंह चौक और चूना भट्ठी स्थित पूजा पंडालों में भी उन्होंने पूजा-अर्चना की। महानवमी के अवसर पर उन्होंने दरभंगा के प्राचीन बटन तिवारी मंदिर और मां श्यामा माई मंदिर में भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बिहारवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद पत्रकारों से बातचीत में संजय सरावगी ने नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां भगवती से प्रार्थना है कि बिहार को उनका आशीर्वाद मिलता रहे और राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। दरभंगा सहित बिहार के सभी जिलों के लोग सुख, शांति और समृद्धि के साथ आगे बढ़ें, यही उनकी मंगलकामना है। उन्होंने कहा कि महानवमी के अवसर पर दरभंगा के विभिन्न पूजा पंडालों में भ्रमण करने और महाआरती में शामिल होने का अवसर मिला। सभी जगह श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा की पूजा करते नजर आए। अष्टमी और नवमी के कारण पूजा पंडालों में भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी अच्छी देखने को मिली। नवचेतना पूजा समिति की महाआरती में हुए शामिल दरभंगा टावर स्थित श्री श्री 108 नवचेतना सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, भगत सिंह चौक, लालबाग में आयोजित महाआरती में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कांस्कार ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से समिति की ओर से मां भगवती की पूजा श्रद्धापूर्वक की जा रही है। इस बार वाराणसी से आए पंडितों ने गंगा आरती की तर्ज पर मां दुर्गा की महाआरती की। उन्होंने बताया कि महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मिथिलांचल के विभिन्न क्षेत्रों से भी भक्त मां के दर्शन और आरती में भाग लेने पहुंचे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के दौरान संजय सरावगी ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे। समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता कायम रहे तथा हर परिवार सुख-समृद्धि और खुशहाली के साथ जीवन व्यतीत करे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *