Headlines

अमेरिका- 170 फीट ऊंचाई से उतर रहे सैनिक की मौत:रस्सी के सहारे लाइव डेमो दे रहा था, बैलेंस बिगड़ने से हादसा




अमेरिका के सैन एंटोनियो में एक सैनिक की 170 फीट की ऊंचाई से गिरने की वजह से मौत हो गई। सैनिक शनिवार को अलामडोम स्टेडियम में एक फुटबॉल मैच से पहले बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों को रस्सी से उतरने का लाइव डेमो दे रहा था। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह तेजी से जमीन पर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अमेरिकी वायुसेना की ट्रेनिंग यूनिट में तैनात था सैनिक हादसे के समय दर्शक स्टैंड में बैठे थे और मैदान के पास एक बैंड भी मौजूद था। सैनिक के गिरने के बाद मौके पर ही कई मिनट तक उसका इलाज किया गया। इसके बाद उसे स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया। नेलिस एयर फोर्स बेस के मुताबिक, सैनिक अमेरिकी सेना में कार्यरत था और छठवीं कॉम्बैट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन की डिटैचमेंट-2 यूनिट में तैनात था। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि प्रदर्शन के दौरान आखिर क्या हुआ था। 10 मिनट की देरी के बाद शुरू हुआ फुटबॉल मैच हादसे के बाद भी फुटबॉल मैच रद्द नहीं किया गया। AP के मुताबिक, करीब 10 मिनट की देरी के बाद मैच शुरू हो गया। यह मैच सेना में काम कर चुके और काम कर रहे सैनिकों के सम्मान में रखा गया था। यह यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट सैन एंटोनियो (UTSA) और नेवी के बीच हुआ। UTSA ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, “हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित सैनिक, उसके परिवार और सेना में उसके साथियों के साथ हैं।” इस कार्यक्रम में उस सैनिक के अलावा तीन अन्य सैन्यकर्मियों को भी रस्सी के सहारे नीचे उतरने के प्रदर्शन में हिस्सा लेना था। हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे उतरने की ट्रेनिंग लेते हैं सैनिक ——————–



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *