Headlines

लखीसराय सदर अस्पताल में सीएस का औचक निरीक्षण:इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टरों की मौजूदगी के निर्देश, सफाई पर जोर; दलालों से सावधान रहने की अपील




लखीसराय के सदर अस्पताल में सिविल सर्जन (CS) डॉ. जयप्रकाश सिंह ने अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने और इमरजेंसी सेवाओं में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने OPD, इमरजेंसी विभाग, दवा काउंटर, रजिस्ट्रेशन काउंटर और पीकू वार्ड का दौरा किया। उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। साफ-सफाई और त्योहारों को लेकर अलर्ट रहने को कहा डॉ. जयप्रकाश सिंह ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधक को नियमित सफाई कराने और मरीजों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आने वाले पर्व-त्योहारों को देखते हुए डॉक्टरों को अलर्ट रहने के लिए भी कहा। इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टरों की मौजूदगी जरूरी सिविल सर्जन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इमरजेंसी सेवाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने 24 घंटे डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल में सक्रिय दलालों से सावधान रहने की अपील भी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *