Headlines

सेंसेक्स 850 अंक चढ़कर 73,600 पर पहुंचा:कच्चा तेल सस्ता होने से निफ्टी में भी 250 अंकों की तेजी; कोरिया का बाजार 7% से ज्यादा टूटा




शेयर बाजार में आज यानी 15 अक्टूबर को तेजी है। सेंसेक्स 850 अंक या 1.17% चढ़कर 73,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 250 अंक या 1.07% ऊपर 22,850 के पार पहुंच गया है। आईटी और FMCG शेयरों में खरीदारी है। सरकारी बैंकों में बिकवाली। शेयर बाजार में तेजी की वजह सस्ते हुए कच्चे तेल को माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में WTI क्रूड 1.05% गिरकर 94 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 1.63% गिरकर 104 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इससे भारत का आयात बिल कम होगा और अर्थव्यवस्था को राहत मिलेगी। कोरिया का बाजार 7% से ज्यादा टूटा अमेरिकी बाजार में 14 अक्टूबर को गिरावट रही विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिनों में 8 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में गिरावट रही थी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *