Headlines

इंटरकास्ट मैरेज से नाराज परिजनों ने पिता को गोली मारी:सीतामढ़ी में 8 दिन बाद इलाज के समय मौत, दो आरोपी गिरफ्तार




सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में अंतरजातीय विवाह के विवाद में गोली लगने से जख्मी निर्भय कुमार (60) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 अक्टूबर की रात बेटे की शादी से नाराज लड़की के परिजनों पर उन्हें गोली मारने का आरोप लगा था। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब आठ दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाह को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से मौत के बाद की कार्रवाई और आरोपितों की वर्तमान स्थिति की आधिकारिक पुष्टि की जानकारी सामने आना बाकी है। बहन से मिलने के बहाने घर पहुंचा था आरोपी घटना 5 अक्टूबर की देर शाम की है। मधुरापुर गांव निवासी निर्भय कुमार के बेटे ने गांव की ही एक लड़की से अंतरजातीय विवाह किया था। इस शादी से लड़की के परिजन नाराज थे। आरोप है कि लड़की का भाई बहन से मिलने के बहाने निर्भय कुमार के घर पहुंचा और वहां उन पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान दो गोलियां निर्भय कुमार को लगीं, जबकि एक गोली शरीर को छूकर निकल गई। गोलीबारी के बाद घर में अफरातफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में ले गए। घटना के समय उनका बेटा घर पर मौजूद नहीं था। घटना के बाद दो लोगों की हुई थी गिरफ्तारी गोली मारने के बाद आरोपित के ऑटो से भागने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर लड़की के भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था। डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *