Headlines

अरवल में जेल निर्माण के दौरान मजदूर घायल:दीवार से गिरने पर सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में चल रहा इलाज




अरवल सदर थाना क्षेत्र के रामपुर में निर्माणाधीन मंडल कारा में शनिवार को एक मजदूर काम करते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। पश्चिम बंगाल का यह मजदूर दीवार पर चढ़कर काम कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल मजदूर आजाद खान (पश्चिम बंगाल निवासी) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह करीब दस दिन पहले बैजनाथ निर्माण कंस्ट्रक्शन के तहत काम करने अरवल आया था। बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराने का आरोप आजाद के पिता जुबेर खान ने आरोप लगाया कि मजदूरों से बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जा रहा था। उनका कहना है कि उचित सुरक्षा इंतजाम न होने से यह हादसा हुआ। निर्माण कंस्ट्रक्शन के जूनियर इंजीनियर ने बताया कि मजदूर को 5 फीट ऊंची दीवार पर चढ़कर छोटा सा काम करना था, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *