Headlines

अंतर सीमांत कबड्डी में पटना ने लखनऊ को हराकर जीती-ट्रॉफी:बेतिया में हुई प्रतियोगिता में एसएसबी की 7 टीमों ने लिया हिस्सा




बेतिया के खेल भवन में आयोजित तीन दिवसीय अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबले में पटना सीमांत की टीम ने लखनऊ सीमांत को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में एसएसबी की सात टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सात टीमों ने दिखाया दमखम सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक बेतिया और 65वीं वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एसएसबी के जवानों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शारीरिक क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में अधिकारी रहे मौजूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसएसबी के डीआईजी हरि प्रकाश, कमांडेंट विपिन कुमार और बलवंत सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। खेल से मजबूत होती है टीम भावना डीआईजी हरि प्रकाश ने कहा कि खेल जवानों की शारीरिक क्षमता और अनुशासन को मजबूत करने के साथ टीम भावना भी विकसित करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं जवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *