![]()
नवादा के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने 5 अक्टूबर 2026 को अभियान बसेरा के तहत आवेदन प्राप्ति काउंटरों का निरीक्षण किया। ये काउंटर समाहरणालय परिसर में भूमिहीन लाभुकों से आवेदन लेने के लिए बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि लाभुकों की सुविधा के लिए कुल 5 काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को भीड़ नियंत्रित करने और व्यवस्थित ढंग से आवेदन लेने के निर्देश दिए। साथ ही, हर आवेदक को पावती देने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखने को कहा। जिन लाभुकों को फॉर्म भरने में दिक्कत हो रही है, उन्हें विकास मित्रों की मदद मिलेगी। जिला प्रशासन ने पात्र लाभुकों से अपील की है कि वे अपने अंचल और पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है।
Source link
डीएम ने अभियान बसेरा के आवेदन काउंटरों का निरीक्षण किया:भूमिहीन लाभुकों से आवेदन लेने के लिए 5 काउंटर बने, पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए
