Headlines

भागलपुर में संदिग्ध बोतल फटने से दो बच्चे घायल:खेलते समय हुआ जोरदार धमाका, एक बच्ची के हाथ में गंभीर चोट; जांच में जुटी एफएसएल




भागलपुर के फतेहपुर में शनिवार को घर के बाहर खेल रहे बच्चों के हाथ में एक संदिग्ध बोतल अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। इसमें दो बच्चे घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि लोगों को ट्रांसफार्मर फटने का शक हुआ। बच्चे सड़क किनारे मिट्टी और बालू में खेल रहे थे। उन्हें कांच या प्लास्टिक की बोतल जैसी कुछ चीजें दिखीं। जैसे ही बच्चों ने एक को उठाया, तेज धमाका हो गया। लोगों ने बताया कि दो-तीन बोतलें फटी थीं। 7 साल की बच्ची की हाथ में आई गंभीर चोट हादसे में 7 साल की अमृता कुमारी के हाथ में गंभीर चोट लगी है। 4 साल का ऋषभ कुमार भी घायल हुआ। परिवार ने बताया कि ऋषभ को खून की उल्टी हुई। पुलिस ने घायल बच्चों को मायागंज अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया, शुरुआती जांच में सड़क किनारे दवा या केमिकल की संदिग्ध बोतल मिली है। इसमें मौजूद केमिकल से धमाके की संभावना है, जिसकी जांच के लिए एफएसएल टीम बुलाई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद इलाके में यह सवाल चर्चा में है कि आखिर बच्चों के खेलने की जगह पर ऐसी संदिग्ध बोतलें पहुंचीं कैसे और उन्हें वहां किसने फेंका था?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *