Headlines

Blink Commerce Job Camp Buxar


बक्सर के बेरोजगार युवाओं के लिए 3 अक्टूबर 2026 को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लगेगा।

.

जिला नियोजनालय के अनुसार BLINK COMMERCE PVT. LTD. की ओर से बार कोड स्कैनिंग, पिकिंग, पैकिंग और बिलिंग के लिए कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 से 35 वर्ष आयु के पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है।

मुंबई और बेंगलुरु में मिलेगी नौकरी

चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। नौकरी का स्थान मुंबई और बेंगलुरु रहेगा। उम्मीदवारों का चयन जॉब कैंप में ही किया जाएगा।

आधार कार्ड और बायोडाटा जरूरी

कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा और आधार कार्ड साथ लाना होगा। कैंप में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में रजिस्ट्रेशन जरूरी है। उम्मीदवार नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं।

एंट्री पूरी तरह मुफ्त

जॉब कैंप में शामिल होने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *