Headlines

शेखपुरा में खेत को लेकर 2 पक्षों में विवाद:चाचा-भतीजा 5 समेत घायल, एक पावापुरी रेफर, 3 हिरासत में




शेखपुरा के हथियावा थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में खेत विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में चाचा-भतीजा समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह विवाद खेत की 25 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था। बुधवार शाम को यह विवाद तब हिंसक हो गया जब एक पक्ष के परशुराम यादव और गुलेल यादव के बीच कहासुनी हुई। परशुराम यादव के भतीजे प्रवीण कुमार ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, जिसके बाद गुलेल यादव, उनके भाई और बेटे ने कुदाल व लाठियों से हमला कर दिया। परशुराम यादव के सिर में लगी चोट मारपीट में परशुराम यादव और उनके भतीजे प्रवीण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परशुराम यादव के सिर में गंभीर चोट आई है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने परशुराम यादव और एक अन्य घायल को हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। परशुराम यादव की हालत नाजुक बताई जा रही है। हथियावा थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम ने बताया कि इस घटना में एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद यह घटना हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *