Headlines

आरा के युवक की ट्रेन से कटकर मौत:घर से बिना बोले निकला था, खोजबीन के दौरान मिली जानकारी; दो टुकड़े में शव बरामद




दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पश्चिम साइड अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के दूध कटोरा मोहल्ला के रहने वाले अब्दुल अहद के बेटे 35 साल के अनवरउल हक उर्फ रानू के रूप में हुई है। रानू ग्रेजुएट और अपने पिता के होम्योपैथिक क्लीनिक में हाथ बंटाता था। मृतक का भाई बोला- पहले भी घर से निकल जाता था रानू मृतक के बड़े भाई अब्दुल वाहिद ने बताया कि रानू अपने पिता के होम्योपैथिक क्लीनिक पर रहता था और उसे कभी-कभी अचानक घबराहट होने लगता था, जिसके कारण वह काम छोड़कर घर चला आता था। इसी बीच सोमवार को वह घर से बिना कुछ कहे हुए निकला था और वापस नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह उन्हें घर वालों से मालूम हुआ कि अनवरउल हक उर्फ रानू सोमवार से ही लापता है, जिसके बाद परिजन खोजबीन के दौरान जब आरा स्टेशन पहुंचे तो उन्हें यह घटना की जानकारी मिली की ट्रेन दुर्घटना में उनके भाई की मौत हो गई है। इधर, पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, मृतक युवक की मौत ट्रेन से कटकर होना प्रतीत होता है। बताया जाता है कि मृतक अपने छह भाइयों में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां जैबुन निशा व पांच भाई अब्दुल वाहिद, अब्दुल हक, मो. जलालुद्दीन अकबर एवं अब्दुल कादिर एवं ताबिश है। घटना के बाद मृतक घर में कोहराम मच गया। उसकी मां जैबुन निशा एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *