Headlines

पलंग पर सो रही महिला को करैत सांप ने काटा:अस्पताल में मौत; जांघ में काटने के बाद परिजन ले गए थे सदर अस्पताल




कैमूर के सोनहन थाना क्षेत्र के खनेठी गांव में देर रात पलंग पर सो रही 40 वर्षीय महिला को जहरीले करैत सांप ने काट लिया। परिजन उसे आनन-फानन में भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान खनेठी गांव निवासी धर्मेंद्र राम की पत्नी तेतरी देवी के रूप में हुई है। जांघ में दो बार काटा परिजनों के अनुसार, तेतरी देवी घर में पलंग पर सो रही थीं। इसी दौरान एक करैत सांप पलंग पर चढ़ गया और उनकी जांघ में दो बार काट लिया। सांप के काटने का एहसास होते ही उन्होंने अपनी गोतनी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन जहर अधिक फैलने के कारण इलाज के दौरान ही तेतरी देवी की मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन रवि कुमार ने घटना की जानकारी दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *