Headlines

बेतिया में धरने पर बैठे BJP MLA विनय बिहारी:बोले- CM के आने तक नहीं उठूंगा; बाढ़ पीड़ितों के लिए यहां कोई व्यवस्था नहीं




पश्चिम चंपारण में बाढ़ राहत व्यवस्था को लेकर मंगलवार को भाजपा विधायक विनय बिहारी कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावित कई इलाकों में अब तक पर्याप्त राहत सामग्री नहीं पहुंची है। विधायक ने प्रभावित लोगों के लिए पॉलीथिन, राशन और जरूरी सामान उपलब्ध कराने की मांग की। विनय बिहारी ने कहा कि मौजूदा स्थिति के अनुरूप राहत व्यवस्था नहीं दिख रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को पत्र लिखकर बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया है। मुख्यमंत्री से बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने की मांग विधायक ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री यहां आकर स्थिति का जायजा नहीं लेते, तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे। विनय बिहारी के अनुसार, मंगलवार को उन्होंने करीब चार घंटे तक अधिकारियों से मुलाकात का इंतजार किया, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। बेतिया डीडीसी ने उनसे बातचीत की, लेकिन विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे। बोले- सरकार के खिलाफ नहीं, बाढ़ पीड़ितों के लिए धरना विधायक ने कहा कि उनका धरना सरकार के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा, “हम सरकार के खिलाफ धरना पर नहीं बैठे हैं, हम बाढ़ पीड़ितों के लिए बैठे हैं।” पश्चिम चंपारण में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ तटबंध के क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में बाढ़ का संकट बना हुआ है। 29 सितंबर को रिपोर्टों के मुताबिक बगहा के खैरटवा समेत पश्चिम चंपारण में तटबंध के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है और प्रशासन की ओर से राहत-बचाव व तटबंध मरम्मत का काम जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *