Headlines

शौचालय की टंकी में दम घुटने से पिता की मौत:मोतिहारी में सेंट्रिंग खोलते समय हादसा, बचाने गया बेटा भी बेहोश, इलाज जारी




मोतिहारी में मंगलवार की सुबह नवनिर्मित शौचालय की टंकी का सेंट्रिंग खोलते समय दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरे मजदूर का गंभीर हालत में इलाज जारी है। घटना पकही गांव की है। मृतक की पहचान पथलू राय के रूप में हुई है। वहीं उनका बेटा पवन कुमार (25) घायल है। पिता को बचाने के लिए टंकी में उतरा था बेटा आज सुबह दोनों पिता-बेटा पकही गांव में कादिर दीवान के घर शौचालय की टंकी का सेंट्रिंग खोलने गए थे। टंकी में घुसते ही ऑक्सीजन की कमी से पथलू राय बेहोश होकर गिर गए। पिता की कोई हलचल न होने पर पवन उन्हें देखने टंकी में उतरा। पिता को बेहोश देख वह बाहर निकालने की कोशिश करने लगा, तभी वह भी बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पथलू राय को मृत घोषित कर दिया गया। पवन कुमार की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *