Headlines

रानीगंज-भरगामा में 4 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद:अररिया में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक पावर कट, 33 केवी फीडर में लगेगा पोल




अररिया के रानीगंज और भरगामा प्रखंड में 29 सितंबर को चार घंटे बिजली बंद रहेगी। मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। बिजली विभाग ने 33 केवी न्यू परवाहा फीडर के लिए पोल लगाने का काम करना है। सुरक्षा को देखते हुए 33 केवी रानीगंज फीडर को इस दौरान बंद रखा जाएगा। 11 केवी फीडरों पर पड़ेगा असर बिजली विभाग, अररिया के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने यह जानकारी दी। रानीगंज, भरगामा और खजूरी पावर सब स्टेशन (PSS) से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों पर इसका असर पड़ेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि को ध्यान में रखकर अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *