Headlines

4 दिन से लापता मछुआरे का खेत में मिला शव:बांका में मछली पकड़ने गया था, परिजन कर रहे थे तलाश




बांका टाउन थाना क्षेत्र में चार दिनों से लापता मछुआरे का शव रविवार देर शाम मेहरपुर गांव स्थित खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लकड़ीकोला तिलकाफहर गांव निवासी मोहरिल लैया के रूप में हुई है।वह प्रत्येक दिन की तरह तालाब से मछली पकड़कर उसे बेचने का काम करता था। घटना के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मोहरिल लैया चार दिन पूर्व घर से मछली पकड़ने के लिए तालाब की ओर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी क्रम में रविवार देर शाम मेहरपुर गांव स्थित खेत में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मोहरिल लैया के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मछुआरे की मौत का कारण साफ़ नहीं घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस की सूचना पर वैज्ञानिक जांच दल भी मौके पर पहुंचा। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। मछुआरे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका तत्काल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही – टाउन थाना अध्यक्ष मृतक के परिजनों ने बताया कि मोहरिल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह तालाब से मछली पकड़कर बेचता था और इसी से परिवार का भरण-पोषण करता था।उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी परिवार के लोगों को भी नहीं है। टाउन थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *