![]()
औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बनौली गांव निवासी मुकेश सिंह के पुत्र अभय कुमार(20) के रूप में हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बटाने नदी पुल और बभंडी गांव के बीच एनएच-19 की है। घर लौटते समय हुआ हादसा परिजनों के अनुसार अभय तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसने कम उम्र में ही बिजली मिस्त्री का काम शुरू कर दिया था। वह अपनी मेहनत और हुनर से परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करता था। रविवार रात करीब नौ बजे काम खत्म करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। इस बीच ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। घर में मचा कोहराम अभय की मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। बेटे का शव देखते ही मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चीख-पुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। मृतक का भाई शव देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे संभाला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। प्रशासन से मुआवजे की मांग ग्रामीणों में एनएच-19 पर तेज रफ्तार वाहनों को लेकर नाराजगी है। प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।
Source link
औरंगाबाद में बिजली मिस्त्री की मौत:काम खत्म करके बाइक से घर लौट रहे थे, रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंदा; ड्राइवर मौके से फरार
