![]()
बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूर्णिया पुलिस ने जिलेभर में विशेष रात्रि चेकिंग अभियान ‘स्पेशल ड्राइव’ चलाया। इस अभियान का मुख्य मकसद फरार अपराधियों को गिरफ्तार करना है। साथ ही, इसका उद्देश्य अपराधों पर रोक लगाना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना भी है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और विशेष ड्राइव एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने रात के समय सड़कों पर उतरकर चेकिंग अभियान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय से सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाने का सख्त निर्देश मिला है। मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सड़कों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया गया है। इस विशेष ड्राइव के दौरान सभी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और लंबे समय से लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन किया जाएगा।
सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी एसएसपी ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए पुलिस के सभी वरीय और कनिष्ठ अधिकारियों को मैदान में उतारा गया है। जिले के सभी एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना अध्यक्ष और पुलिस बल अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त और वाहनों की संघन चेकिंग कर रहे हैं। इनमें सिर्फ ओडी ही थाना में मौजूद हैं। अधिकारियों की सड़कों पर सक्रियता से आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सकेगी। शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट्स चेकिंग अभियान के तहत शहर के कई प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। इनमें एसएसपी ने पंचमुखी मंदिर चौक पर पहुंचकर चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया और ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा जीरो माइल और नेवालाल चौक पर एसडीपीओ स्तर के अधिकारी मोर्चा संभाले हुए हैं जबकि शहर में दर्जनों अन्य प्रमुख स्थानों और सड़कों पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं, जो आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ले रही हैं। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन और अपराधियों को कड़ा संदेश एसएसपी ने स्पष्ट किया कि चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने से सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटना में होने वाली मौतों में कमी लाई जा सकेगी। इस निरंतर चलने वाले अभियान के माध्यम से आपराधिक तत्वों को सीधा संदेश दिया जा रहा है। पूर्णिया पुलिस 24 घंटे सतर्क है और किसी भी असामाजिक गतिविधि के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।
Source link
पूर्णिया में विशेष रात्रि चेकिंग अभियान:फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और लोगों की सुरक्षा पर फोकस; एक्शन मोड में दिखे एसएसपी
