Headlines

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़-मारपीट का आरोप:कपड़े फाड़कर अर्धनग्न करने का दावा; थाने से न्याय नहीं मिलने पर SSP से गुहार




किशनगंज पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र के चोपड़ा वार्ड नंबर-4 में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोपी पर कपड़े फाड़कर अर्धनग्न करने, घर में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि उसने घटना के बाद बायसी थाना में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी, पूर्णिया को आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता अमिका देवी (26), पति दया रॉय, ने आवेदन में बताया है कि घटना 24 सितंबर 2026 की शाम करीब चार बजे की है। महिला के अनुसार, गांव का ही प्यारे कुमार रॉय उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने थप्पड़ और लात-घूंसों से मारपीट की। महिला की मां के साथ भी मारपीट महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसका ब्लाउज फाड़ दिया गया और उसे अर्धनग्न कर दिया गया। शोर सुनकर उसकी मां पुतुल देवी मौके पर पहुंचीं और आरोपी को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने महिला की मां के साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर जुटने लगे ग्रामीण, घर में तोड़फोड़ पीड़िता के मुताबिक, घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। इसी बीच आरोपी की मां भुगलिया देवी भी वहां पहुंचीं। महिला का आरोप है कि वह अपने बेटे को वहां से ले जाने के दौरान उसके घर में तोड़फोड़ करने लगीं। थाना पहुंचने पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद वह बायसी थाना में लिखित शिकायत देने पहुंची, लेकिन आरोपी का नाम सुनने के बाद कथित तौर पर उसे वहां से भगा दिया गया। महिला ने आवेदन में यह भी दावा किया है कि आरोपी का थाना में अक्सर किसी न किसी व्यक्ति की पैरवी के सिलसिले में आना-जाना रहता है। SSP से जांच और CCTV फुटेज की मांग महिला ने एसएसपी से पूरे मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उसने बायसी थाना में शिकायत देने के लिए पहुंचने की पुष्टि के लिए थाने में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कराने का अनुरोध किया है। खबर में लगाए गए आरोप पीड़िता के आवेदन पर आधारित हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *