Headlines

'डॉक्टरों की गैरहाजिरी-इलाज में लापरवाही पर फटकार':मोतिहारी-सदर अस्पताल में विधानसभा समिति का निरीक्षण, जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश




मोतिहारी में विधानसभा समिति की तीन सदस्यीय टीम ने सभापति फैसल रहमान के नेतृत्व में रविवार को सदर अस्पताल और मोतिहारी सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया। सदर अस्पताल में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आने पर समिति ने नाराजगी जताई। सभापति ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डॉक्टरों के समय पर नहीं आने की शिकायत निरीक्षण के दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने समिति के सदस्यों से अस्पताल की व्यवस्था को लेकर शिकायत की। लोगों ने बताया कि डॉक्टर समय पर नहीं आते हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए परेशानी होती है। समिति ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। महिला वार्ड में मरीज को गलत तरीके से चढ़ाया जा रहा था पानी महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान टीम की नजर एक मरीज पर पड़ी, जिसे कथित तौर पर गलत तरीके से पानी चढ़ाया जा रहा था। इस पर सभापति ने संबंधित नर्स को फटकार लगाई और अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रभारी सिविल सर्जन को कार्रवाई का निर्देश सभापति फैसल रहमान ने प्रभारी सिविल सर्जन राधेश्याम को लापरवाही से जुड़े मामलों में कार्रवाई करने को कहा। समिति ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सेंट्रल जेल में कैदियों से सुविधाओं की ली जानकारी विधानसभा समिति की टीम ने मोतिहारी सेंट्रल जेल का भी निरीक्षण किया। विधायक अभिषेक कुमार ने बताया कि टीम ने कैदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जेल अस्पताल में साफ-सफाई और चिकित्सा व्यवस्था की भी जांच की गई। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई विधायक अभिषेक कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल में कुछ कमियां सामने आई हैं। इन कमियों से संबंधित रिपोर्ट समिति के अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा समिति के औचक निरीक्षण से अस्पताल के अधिकारियों और कर्मियों में भी हड़कंप की स्थिति रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *