![]()
शेखपुरा के सिरारी थाना क्षेत्र के मदारी गांव में रविवार को मवेशियों के लिए घास काटने गईं चार महिलाओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मधुमक्खियों के डंक से घायल महिलाएं दर्द से घंटों खेत में तड़पती रहीं। बगल के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर घायल महिलाओं पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल सभी को वहां से निकालकर शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में रेणु देवी की हालत गंभीर घायलों की पहचान मदारी गांव निवासी विशो यादव की पत्नी रजनी देवी, बोटु पंडित की पत्नी सुदमिया देवी और नरेश पंडित की पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई है। चौथी घायल महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। बताया गया कि रेणु देवी की हालत गंभीर है। झाड़ियों से निकला मधुमक्खियों का झुंड घायल सुदमिया देवी ने बताया कि वे गांव से पश्चिम दिशा में स्थित टाली खंधा में मवेशियों के लिए घास काटने गई थीं। घास काटना शुरू ही किया था कि पास की झाड़ियों से अचानक मधुमक्खियों का झुंड निकल आया और चारों महिलाओं पर हमला कर दिया। बचने की कोशिश के बावजूद मधुमक्खियों ने उन्हें कई जगह डंक मार दिया। पिछले साल भी मधुमक्खियों के हमले में हुई थी मौत ग्रामीणों के मुताबिक, मधुमक्खियों के हमले की ऐसी घटना पहले भी इलाके में हो चुकी है। पिछले साल चेवाड़ा प्रखंड में मधुमक्खियों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद खेतों और झाड़ियों के आसपास काम करने वाले ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है।
Source link
शेखपुरा-घास काटने गई 4 महिलाओं को मधुमक्खियों ने काटा:खेत में घंटों तड़पती रहीं, ग्रामीणों ने सदर अस्पताल पहुंचाया; एक गंभीर
