![]()
सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सरहरी गांव में आम का पेड़ काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। फायरिंग में 55 वर्षीय महिला मीरा देवी के बाएं हाथ की कलाई में गोली लग गई। गोली हाथ में पहने कड़े को क्षतिग्रस्त करते हुए कलाई को पार कर बाहर निकल गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी आयुष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… आम का पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद घटना को लेकर राजकिशोर सिंह ने भगवानपुर हाट थाने में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, आम का पेड़ काटने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान आयुष कुमार सिंह ने उनके पुत्र संजीत कुमार को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में महिला की कलाई में लगी गोली फायरिंग के दौरान मीरा देवी के बाएं हाथ की कलाई में गोली लग गई। गोली कलाई को पार करते हुए बाहर निकल गई। परिजनों ने घायल महिला को भगवानपुर हाट पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार घटना की सूचना मिलने के बाद भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरहरी गांव निवासी नामजद आरोपी आयुष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल बरामद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस अब हथियार की जांच के साथ घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।
Source link
आम का पेड़ काटने पर फायरिंग,कलाई के पार हुई गोली:सीवान-वृद्ध महिला घायल,परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल; फर्स्ट एड के बाद रेफर; आरोपी अरेस्ट
