Headlines

Capt Amarinder Singh Statement | Punjab BJP Amritpal Release Rahul Gandhi


पंजाब के पूर्व CM व सीनियर BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें भाजपा में आए 4 साल हो गए, लेकिन इस पार्टी में आकर उन्हें कुछ नहीं मिला। भाजपा को पंजाब समझ में नहीं आता, इसी वजह से उनसे इस अर्से में कभी कोई राय नहीं ली गई। कैप्टन ने सांसद अमृ

.

उन्होंने CM भगवंत मान को लेकर कहा कि वह मुख्यमंत्री की बजाय एक्टर नजर आते हैं। कैप्टन ने फिर से मुख्यमंत्री बनने को लेकर भी इनकार नहीं किया। कैप्टन ने ये भी कहा कि राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस की सरकार में 2 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

हालांकि 2021 में कांग्रेस ने उन्हें CM पद से हटा दिया। इसके बाद उन्होंने पहले अपनी पार्टी बनाई, फिर उसका BJP में विलय कर दिया। कैप्टन ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में खुलकर अपनी राय रखी।

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इंदौर में राहुल गांधी की रैली में वे भीड़ देखकर प्रभावित हुए।- फाइल फोटो

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इंदौर में राहुल गांधी की रैली में वे भीड़ देखकर प्रभावित हुए।- फाइल फोटो

कैप्टन अमरिंदर सिंह की अहम बातें…

भगवंत मान मुख्यमंत्री से ज्यादा एक्टर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार भूल गई है कि वह सरकार है। उनके मुताबिक राज्य में कोई नियंत्रण नहीं है और हर कोई अपनी मर्जी से काम कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर कहा कि वे मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने के बजाय स्क्रीन पर एक्टर ज्यादा नजर आते हैं। कैप्टन ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स का कारोबार बढ़ रहा है, किसान असंतुष्ट हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है। मौजूदा हालात में उन्हें पंजाब में कुछ भी सकारात्मक नजर नहीं आता।

अकाली दल से गठबंधन जरूरी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कैप्टन ने कहा कि पंजाब में BJP के लिए गठबंधन जरूरी है। अगर BJP सरकार बनाना चाहती है तो उसे अकाली दल के साथ गठबंधन करना चाहिए। दोनों दल पुराने सहयोगी रहे हैं और पहले भी मिलकर दो-तीन बार सरकार बना चुके हैं।

BJP के सामने एक विकल्प यह भी है कि वह अकेले चुनाव लड़े और लंबे समय तक सत्ता से बाहर रहने का इंतजार करे। लेकिन अगर सरकार बनानी है तो अकाली दल के साथ गठबंधन जरूरी है। वारिस पंजाब दे को लेकर कैप्टन ने कहा कि उसकी विचारधारा BJP से मेल नहीं खाती। इसलिए BJP के साथ गठबंधन संभव नहीं है।

BJP पंजाब को नहीं समझती कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि BJP पंजाब को नहीं समझती। उन्होंने कहा कि BJP लंबे समय तक पंजाब में अकेले सत्ता में नहीं रही और उसे राज्य की राजनीतिक व्यवस्था को समझने के लिए अनुभवी नेताओं से सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि मैं 3 बार पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष रहा।

1967 में राजनीति में आया, दो बार मुख्यमंत्री रहा, छह बार विधायक और दो बार सांसद रहा। कैप्टन ने कहा कि इसके बावजूद पिछले पांच साल में पंजाब की राजनीति या नीति को लेकर BJP के साथ उनकी एक भी बैठक नहीं हुई। BJP में शामिल होने के फैसले पर कैप्टन ने कहा कि उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। मुझे उम्मीद थी कि पंजाब जैसे राज्य से जुड़े मामलों में पार्टी उनसे सलाह लेगी।

कांग्रेस में वापसी पर बोले- नहीं जाऊंगा कांग्रेस के साथ रिश्तों पर कैप्टन ने कहा कि पिछले पांच साल में उनकी सोनिया गांधी, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर वे किसी मदद के लिए उनसे बात करेंगे तो वे मदद करने के लिए तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस में वापस जाने की उनकी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति और निजी रिश्ते अलग-अलग होते हैं।

CM बनने पर बोले- देसाई 92 साल की उम्र में PM बने जब कैप्टन से पूछा गया कि अगर BJP सत्ता में आती है और उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव मिलता है तो क्या वे इसे स्वीकार करेंगे, तो कैप्टन ने सीधे तौर पर हां या ना नहीं कहा। उन्होंने अपनी उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि वे 84 साल के हैं। साथ ही मोरारजी देसाई का उदाहरण देते हुए कहा कि वे 92 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री बनने का विकल्प पूरी तरह बंद नहीं किया।

2027 में किसकी सरकार बनेगी पर बोले- राजनीति बदलती रहती है 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कैप्टन ने किसी पार्टी की जीत की भविष्यवाणी नहीं की। उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनीति इस समय बंटी हुई है। अकाली दल में कई गुट हैं, कांग्रेस में भी अंदरूनी खींचतान है और BJP के पास फिलहाल पंजाब में जमीन पर पर्याप्त समर्थन नहीं है। उन्होंने कहा कि अकाली दल का पंथक आधार भी कमजोर हो रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति तेजी से बदलती है और अभी यह कहना मुश्किल है कि 2027 में कौन आगे रहेगा।

अमृतपाल सिंह को रिहा किया जाना चाहिए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि अमृतपाल को रिहा किया जाना चाहिए। अगर उसने कोई अपराध किया है तो कानून को अपना काम करना चाहिए।

उन्होंने सिमरनजीत सिंह मान का उदाहरण देते हुए कहा कि लंबे समय तक किसी व्यक्ति को हिरासत में रखने से वह और लोकप्रिय हो सकता है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल को चुनाव लड़ने दिया जाना चाहिए और अगर उसने कोई गलत काम किया है तो उस पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए।

राहुल गांधी पर बोले- क्यों नहीं बन सकते PM? राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर कैप्टन ने कहा- क्यों नहीं?। उन्होंने इंदौर में राहुल गांधी की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि वे वहां भीड़ देखकर प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि राजनीति बदलती रहती है और हर पार्टी का अपना समय आता है।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

सांसद अमृतपाल 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे: अयाली बोले- एक सीट मालवा दूसरी माझा से होगी; CM भगवंत मान से भी मुकाबला हो सकता है

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल 2027 में पंजाब की 2 सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे की तरफ से इसे फाइनल कर लिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए अकाली दल-वारिस पंजाब दे के सीनियर नेता मनप्रीत अयाली ने कहा कि अमृतपाल किन 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे, ये पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड डिसाइड करेगा। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।