![]()
शेखपुरा में जिला पदाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद ने मुख्यमंत्री की ‘हर घर नल का जल’ योजना का औचक निरीक्षण किया। वे सदर प्रखंड की महसार पंचायत पहुंचे और योजना का जायजा लिया। वार्ड नंबर 4, 5 और 6 में निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं। इस पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई। घरों तक पानी ठीक से नहीं पहुंच पा रहा डीएम ने पाया कि वार्डों में लगे गेटवाल्व खराब पड़े थे। इस वजह से पानी की सप्लाई सीधे की जा रही थी। उन्होंने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि एक हफ्ते के अंदर खराब गेटवाल्व ठीक कराकर पानी की सप्लाई ठीक से शुरू करें। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत के ज्यादातर घरों में लंबे समय से नल से पानी नहीं आ रहा है। नियमों को ताक पर रखकर सीधे पानी की सप्लाई की जा रही है, जिससे घरों तक पानी ठीक से नहीं पहुंच पा रहा है। सख्त कार्रवाई करने की दी चेतावनी ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने महसार पंचायत की संवेदक इंदु देवी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने साफ किया कि ‘हर घर नल का जल’ योजना आम लोगों की बुनियादी सुविधा से जुड़ी है। इसकी गुणवत्ता और नियमितता जांचने के लिए लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी भी पंचायत या वार्ड में काम में लापरवाही या वित्तीय गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी, संवेदक और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कनीय अभियंता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
Source link
नल जल योजना में गड़बड़ी, DM का कार्रवाई का निर्देश:शेखपुरा के महसार पंचायत में इंस्पेक्शन, कांट्रेक्टर पर कार्रवाई के आदेश
