Headlines

गोपालगंज में नाईट बस सर्विस से यात्रियों को राहत:SP विनय तिवारी की पहल पर शुरू हुई, लोग बोले – थैंक्स एसपी साहब




गोपालगंज जिले में सुरक्षा बेहतर करने और लोगों की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन ने एक पहल शुरू की थी, जो अब असर दिखा रही है। गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर नियमित रात्रि बस सेवा शुरू की गई है, जो यात्रियों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है। इस पहल से देर रात यात्रा करने वाले लोगों को बहुत राहत मिली है। साथ ही, जिले में अपराध रोकने और घटनाओं को कम करने में भी मदद मिल रही है। पहले देर रात रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या अन्य प्रमुख चौराहों पर उतरने वाले यात्रियों को अपने ठिकाने तक जाने के लिए वाहनों की कमी होती थी। बस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहे परिवारों के लिए रात में कोई साधन न मिलना चिंता की बात बन जाती थी। सुनसान सड़कों पर ऑटो या निजी गाड़ियां न मिलने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता था, जिससे हमेशा किसी घटना या अपराध का डर रहता था। यात्रियों की इसी समस्या और सुरक्षा के खतरे को देखते हुए एसपी विनय तिवारी ने नियमित रात्रि बस सेवा शुरू करने का निर्देश दिया। यह बस सेवा स्टेशन और प्रमुख चौक-चौराहों से यात्रियों को उनके ठिकाने तक सुरक्षित पहुंचा रही है। बस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे यात्री बिना किसी डर के देर रात मुफ्त में सफर कर रहे हैं। यात्री बोले – थैंक्स एसपी साहब! स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों ने इस पहल की तारीफ की है। देर रात सुरक्षित घर पहुंच रहे यात्रियों का कहना है कि प्रशासन के इस कदम से उन्हें शांति और सुरक्षा महसूस हुई है। यात्रियों ने राहत महसूस करते हुए दिल से कहा, “थैंक्स एसपी साहब!” पुलिस की इस लोगों के लिए अच्छी पहल ने आम जनता और प्रशासन के बीच भरोसा बढ़ाया है। पुलिस द्वारा रात्रिकालीन रेल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को रेलवे स्टेशन से उनके गंतव्य तक सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गोपालगंज रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड, थावे एवं मीरगंज तक नियमित रात्रि बस सेवा का संचालन कराया जा रहा है। सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए व्यवस्था सुनिश्चित ताकि यात्रियों को अनावश्यक रूप से पैदल अथवा असुरक्षित साधनों से आवागमन न करना पड़े तथा आपराधिक घटनाओं से उनका बचाव सुनिश्चित किया जा सके। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि विशेष रूप से त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रात्रि बस सेवा का संचालन किया जा रहा है, ताकि आमजन को सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो तथा रात्रिकालीन आवागमन के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना, अप्रिय घटना अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। रात्रि के समय अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है कि ट्रेन से उतरने के पश्चात यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निर्धारित मार्गों पर सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके। समस्या होने पर मोबाइल नंबर 9128425399 पर तुरंत सूचना दें बस सेवा के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन हेतु वाहनों की फिटनेस, ब्रेक, लाइट, टायर एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, वाहन में निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही यात्रियों का परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गोपालगंज पुलिस आमजन एवं रेल यात्रियों से अपील करती है कि रात्रिकालीन यात्रा के दौरान निर्धारित रात्रि बस सेवा और निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करें। विशेषकर अकेले यात्रा करने वाली महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग सुरक्षित आवागमन के लिए इस सुविधा का लाभ उठाएं। रात्रिकालीन यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा, असुरक्षा अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर मोबाइल नंबर 9128425399 पर तत्काल सूचना दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *