![]()
किशनगंज में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने भ्रष्टाचार के मामले में पाठामारी थाना के थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार और चालक सिपाही पवन कुमार शामिल हैं। तीनों पर पशु तस्करों और एंट्री माफिया से मिले होने और अवैध वसूली करने का आरोप है। रात में मवेशियों से लदा ट्रक रोका, अधिकारियों को नहीं दी सूचना मामला 17 और 18 अगस्त की रात का है। उस रात ठाकुरगंज टोल प्लाजा के पास इन पुलिसकर्मियों ने मवेशियों से लदा एक ट्रक रोका था। आरोप है कि ट्रक रोकने के बाद इसकी सूचना किसी बड़े अधिकारी को नहीं दी गई। न कागज जांचे, न मवेशियों की गिनती की आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ट्रक के कागजात की जांच नहीं की और न ही उसमें लदे मवेशियों की गिनती की। इसके बाद पैसे लेकर ट्रक को छोड़ दिया गया। एसपी को जानकारी मिली तो SDPO-2 से कराई जांच मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को मिलने के बाद उन्होंने SDPO-2 से पूरे मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में तीनों पुलिसकर्मियों को दोषी पाया गया। तीनों तत्काल सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। तीनों से 7 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। एसपी बोले- भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा एसपी संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग में लापरवाही और भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी पुलिसकर्मी गलत काम में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
किशनगंज- पाठामारी थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड:पशु तस्करों से मिलीभगत और अवैध वसूली का आरोप; ट्रक छोड़ने का मामला
