Headlines

बेगूसराय में दर्जनों गांवों में बिजली ठप:कामकाज और पढ़ाई पर असर, लोगों ने बहाली की मांग की




बेगूसराय सदर प्रखंड के सांख, परना, कैथ, तुलसीपुर, चांदपुरा, नीमा, शाहपुर सहित दर्जनों ग्रामीण इलाकों में बुधवार शाम से बिजली सप्लाई ठप है। लगातार बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। इससे घरेलू कामकाज से लेकर पढ़ाई और छोटे कारोबार तक पर असर पड़ रहा है। बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों को कई जरूरी कामों के लिए दिक्कतें हो रही हैं। साइबर कैफे में ऑनलाइन काम कराने आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं, लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। घरों में मोटर नहीं चलने से पानी की समस्या भी बनी हुई है। बिजली पर निर्भर छोटे उद्योग और अन्य कारोबार भी बंद हैं, जिससे कारोबारियों को कामकाज में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार शाम से बिजली गुल रहने के बावजूद अब तक सप्लाई सामान्य नहीं हो सकी है। लगातार बिजली बंद रहने से गर्मी और रोजमर्रा के कामों के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर बच्चों की पढ़ाई और पानी की व्यवस्था को लेकर परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रमेश कुमार, अमन कुमार, दिलखुश कुमार, सुरेश महतो, संतोष कुमार और राजेश कुमार सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द समस्या का पता लगाकर सप्लाई बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली की नियमित सप्लाई नहीं होने से आम लोगों के साथ-साथ छोटे कारोबार और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *