Headlines

मधेपुरा- छात्रा से मिलने पहुंचे युवक को घेरा,VIDEO:बाइक की चाबी निकालने को लेकर बदसलूकी-हाथापाई,पुलिस बोली-'शिकायत नहीं मिली'




मधेपुरा, जमुई में छात्रा से बदसलूकी का मामला चर्चा में है। इसी बीच मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में स्कूल के बाहर छात्रा से मिलने पहुंचे एक युवक को कुछ युवकों द्वारा घेरने और उसके साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला अपग्रेड हाई स्कूल उदा के आसपास का बताया जा रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्कूल के बाहर छात्रा-युवक को घेरकर पूछताछ वायरल वीडियो में कुछ युवक स्कूल के बाहर छात्रा और उसके साथ मौजूद युवक को घेरकर पूछताछ करते दिख रहे हैं। युवक से स्कूल के बाहर छात्रा के साथ एकांत में खड़े होने को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने लड़के की बाइक की चाबी निकाल ली। बाइक की चाबी को लेकर बढ़ा विवाद वीडियो में युवक बाइक की चाबी वापस मांगता दिखाई दे रहा है। लेकिन चाबी लेने वाले युवक उसे वापस करने से इनकार करते हुए मामले को सार्वजनिक करने की बात कहते नजर आते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो जाती है। कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की और हाथापाई कुछ ही देर में विवाद बढ़कर धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच जाता है। वीडियो में कई युवक लड़के को घेरकर उससे सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं लड़का भी युवकों से उलझता नजर आता है। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ महिलाएं भी मौके पर पहुंचती हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बनाया वीडियो घटना के दौरान कुछ लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटनाक्रम मंगलवार का है। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इलाके में मामले की चर्चा शुरू हो गई। स्कूल के आसपास युवकों के घूमने की शिकायत स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूलों के आसपास छुट्टी के समय बाहरी युवकों के घूमने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। लोगों ने स्कूलों के आसपास निगरानी बढ़ाने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। प्रधानाध्यापक बोले- स्कूल परिसर में नहीं हुई घटना अपग्रेड हाई स्कूल उदा के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने स्कूल परिसर में इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। स्कूल के बाहर क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वायरल वीडियो के बारे में भी उन्हें जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष बोले- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि उन्हें घटनाक्रम की कोई सूचना नहीं मिली है। वायरल वीडियो के बारे में भी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर थाने में अब तक किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। 21 से 23 सितंबर तक हुई थी अर्धवार्षिक परीक्षा बताया गया कि 21 से 23 सितंबर तक उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की गई थी। घटना को लेकर अब पुलिस या स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई औपचारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *