Headlines

मोतिहारी में कुख्यात नरेश पांडे के ठिकानों पर छापा:16 लाख कैश, हथियार और संदिग्ध सामान जब्त; सहयोगी गिरफ्तार




मोतिहारी पुलिस ने कुख्यात अपराधी नरेश पांडे के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में कैश, हथियार और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से नरेश पांडे के एक सहयोगी उज्जवल कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नरेश पांडे के घर पर किसी बड़ी अवैध डील की तैयारी चल रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। 16 लाख रुपए और नेपाली करेंसी बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 16 लाख रुपए कैश, नेपाली करेंसी, एक नोट गिनने की मशीन, एक लोडेड कट्टा और 6 जिंदा गोलियां बरामद की। इसके अतिरिक्त, शराब की बोतलें, सोना-चांदी के आभूषण और दो दर्जन से अधिक जमीन से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि ये सभी सामान अवैध गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं और इनकी जांच की जा रही है। नरेश पांडे के खिलाफ 18 आपराधिक मामले दर्ज कार्रवाई के दौरान नरेश पांडे का सहयोगी उज्जवल कुमार मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन मुख्य आरोपी नरेश पांडे फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि नरेश पांडे एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है और बरामद सामान के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे इलाके में अपराध पर लगाम लगेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *