Headlines

जमुई में छात्रा से बदसलूकी पर कांग्रेस का प्रोटेस्ट:दोषियों पर कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा की मांग, सरकार के खिलाफ नारेबाजी




जमुई में दोस्त के साथ बाइक से जा रही छात्रा के साथ हुई बदसलूकी और दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मधेपुरा में प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सौरभ के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रभावी व्यवस्था लागू करने की भी मांग कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि जमुई में छात्रा के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई हो। साथ ही बिहार में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई। सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की कांग्रेस नेताओं ने जोर देकर कहा कि छात्राओं और महिलाओं के साथ किसी भी तरह की बदसलूकी या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। ऐसे मामलों में जल्दी कार्रवाई होने से पीड़ितों को न्याय मिलेगा और समाज में कानून के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन में मौजूद रहे कई नेता बताया गया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राज्यभर के जिला और प्रखंड मुख्यालयों पर जमुई की घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसी कड़ी में मधेपुरा में भी जिला कांग्रेस कमेटी ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। इस प्रदर्शन में ऋतु रंजन, रणबीर कुमार, पुरैनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मंडल, शमीम अख्तर, शैलेंद्र कुमार, अहीर बिहारी और रामकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में अपनी आवाज उठाई और दोषियों पर कार्रवाई के साथ ही महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *