![]()
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव बोरी में बंद कर नदी किनारे फेंकने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। वह सीतामढ़ी जिले के रीगा-सैदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला 30 जनवरी 2026 का है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी किनारे एक महिला का शव प्लास्टिक की बोरी में बंद मिला था। महिला का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया था, ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके। बाद में शरीर पर बने टैटू के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान फूलों देवी के रूप में की थी। बालूघाट में पति के साथ रहती थी महिला फूलों देवी मूल रूप से सीतामढ़ी जिले की रहने वाली थी। वह अपने पति संतोष शाह के साथ मुजफ्फरपुर के बालूघाट इलाके में रहती थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की जांच के दौरान पांच लोगों को आरोपी बनाया गया। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। पांचवां आरोपी राकेश कुमार घटना के बाद से फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में उसके सीतामढ़ी में होने की जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। हत्या के बाद बोरी में डालकर फेंकने का आरोप पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर फूलों देवी की हत्या कर शव को प्लास्टिक की बोरी में बंद करके बूढ़ी गंडक नदी किनारे फेंकने का आरोप है। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया था। हालांकि, शरीर पर बने टैटू के कारण परिजनों ने उसकी पहचान कर ली थी। मृतका के भाई ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया था कि फूलों देवी के पति संतोष शाह के साथ दहेज की मांग को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी पारिवारिक विवाद में उसकी हत्या की गई और शव को बोरी में बंद कर फेंक दिया गया। पुलिस ने इस आरोप के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी। सिटी एसपी ने बताया- पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। एक अन्य आरोपी फरार चल रहा था, जिसे सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या के बाद शव को प्लास्टिक की बोरी में बंद कर नदी किनारे फेंका गया था। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को क्षतिग्रस्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Source link
मुजफ्फरपुर- महिला की हत्या मामले में 5वां आरोपी अरेस्ट:8 महीने से फरार चल रहा था, हत्या कर चेहरा कुचला था, बोरी में भरकर फेंकी थी लाश
