Headlines

खगड़िया DM ने राशन और बैंकिंग व्यवस्था की मॉनिटरिंग की:9 अनुकंपा मामलों पर भी चर्चा, समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए




खगड़िया में जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और बेहतर बनाने के साथ सही लोगों तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। मंगलवार को जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सप्लाई सिस्टम से जुड़ी दो जरूरी बैठकों के साथ जिला स्तरीय बैंकिंग समिति की बैठक हुई। इसमें पीडीएस दुकानदारों के अनुकंपा पर चयन, राशन कार्ड, ई-केवाईसी, अनाज उठाने और बैंकिंग सेवाओं व वित्तीय समावेशन की स्थिति की समीक्षा की गई। सबसे पहले जन वितरण प्रणाली विक्रेता के मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर चयन समिति की बैठक हुई। इसमें ऐसे 9 मामलों पर विस्तार से बात हुई। लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया जिलाधिकारी ने संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए तय नियमों के हिसाब से जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके बाद जिला सप्लाई टास्क फोर्स की बैठक में जिले में राशन कार्ड बनाने और सुधारने, लोगों के ई-केवाईसी और अनाज उठाने की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने साफ निर्देश दिया कि राशन कार्ड से जुड़े रुके हुए काम और लोगों के ई-केवाईसी को तय समय में पूरा किया जाए। उन्होंने पीडीएस के तहत अनाज का समय पर उठाव सुनिश्चित करने के साथ लोगों के बीच नियमित और सही वितरण की व्यवस्था बनाए रखने और इसकी लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। संबंधित बैंकिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा इसी दौरान डीएम के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति (बैंकिंग) DLRAC/DLCC की जून 2026 तिमाही की बैठक हुई। यह बैठक खगड़िया के अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय की देखरेख में हुई। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक प्रवेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी अजीत कुमार पासवान, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि आशुतोष कुमार, नाबार्ड की डीडीएम पूजा भारती, अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय के प्रबंधक राकेश रौशन सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। बैठक में जिले में बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित बैंकिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। वित्तीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही स्थिति और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी साझा की। बैठक में बैंक एवं विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पात्र लाभुकों तक बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलास्तरीय अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *