Headlines

बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे 30 ई-रिक्शा-ऑटो जब्त:कैमूर में 22 वाहनों पर 1.57 लाख जुर्माना,डीटीओ ने दी हिदायत




कैमूर जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) के निर्देश पर सोमवार को भभुआ शहर में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट और यातायात नियमों का उल्लंघन कर चल रहे ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। एमवीआई चंद्रप्रकाश और प्रभात रंजन के नेतृत्व में हुई अचानक कार्रवाई से वाहन चालकों और ऑपरेटरों में हड़कंप मच गया। 52 वाहनों को जांच के दौरान पकड़ा जांच अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 52 वाहनों को पकड़ा। सभी वाहनों को जिला परिवहन कार्यालय लाया गया और दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में 30 ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा बिना वैध रजिस्ट्रेशन और नंबर प्लेट के चलते मिले। इन सभी वाहनों को तत्काल जब्त कर डीटीओ परिसर में खड़ा करा दिया गया। 22 वाहनों पर 1.57 लाख का जुर्माना वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 अन्य वाहनों पर कुल 1,57,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना वैध कागजात, बिना नंबर प्लेट या यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन मालिकों से जल्द से जल्द अपने वाहनों का वैध रजिस्ट्रेशन कराने और नंबर प्लेट लगवाने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *