Headlines

पुलिस मुठभेड़ में अपराधी के पैर में लगी गोली:खगड़िया में अपराधियों ने पुलिस का पिस्टल छीना




खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में कुर्बान कचरा भवन के समीप प्रधानमंत्री पथ पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। जांच के दौरान बेलदौर थाना के एक पदाधिकारी और दो पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान तीन युवक संदिग्ध अवस्था में वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ करनी चाही, लेकिन वे पुलिसकर्मियों से उलझ गए और मारपीट का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल बेलदौर थानाध्यक्ष द्वारा कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद एसडीपीओ गोगरी, डीआईयू टीम एवं स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। रात्रि में कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अखिलेश कुमार, पिता लालू सदा, निवासी वार्ड संख्या-4, कुर्बान, थाना बेलदौर, जिला खगड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से पुलिस की सरकारी पिस्टल और छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने दोबारा पुलिस पर किया हमला एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को लाने के क्रम में उसने दोबारा पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले उसे हथियार फेंककर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज किया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी एसपी ने बताया कि घटना में कुल तीन आरोपी शामिल थे। सरकारी पिस्टल और मोबाइल फोन छीनने की वारदात अखिलेश कुमार ने की थी, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई, जब पुलिस नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से रात्रि गश्त एवं वाहन जांच करती है। अंत में एसपी ने कहा कि सभी नागरिकों को कानून का सम्मान करना चाहिए। यदि कोई कानून का उल्लंघन करेगा, पुलिस पर हमला करेगा या पुलिस को चुनौती देगा, तो उसके विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल की तस्वीरें….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *