![]()
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में शनिवार को किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आग और काले धुएं का बड़ा गुबार दिखा। यह घटना राजधानी में एयर रेड अलर्ट जारी होने के कुछ घंटे बाद हुई। रियाद में कई धमाकों की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर उड़ानों में दिक्कत आई। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, कई उड़ानों में काफी देरी हुई और कुछ उड़ानें रद्द की गईं। आग और धमाकों की वजह अभी साफ नहीं है। सऊदी सरकार ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट के पास एक फ्यूल टैंक में आग लग गई थी। हालांकि, आग लगने और धमाकों की वजह स्पष्ट नहीं है। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
रियाद एयरपोर्ट के पास काला धुआं उठा:आग और धमाके की भी खबर; कई उड़ानों पर असर; रियाद में जारी हुआ रेड अलर्ट
