Headlines

Pune Ketan Agarwal Murder Case


पुणे5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने शनिवार को वडगांव मावल कोर्ट में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने दावा किया है कि केतन की मौत हादसा नहीं थी, बल्कि उसकी हत्या की साजिश रची गई थी। साजिश में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी शामिल थे। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

चार्जशीट में आरोपियों के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस को ऑनलाइन सर्च का भी जिक्र है। चेतन के दोस्त रितेश को भी आरोपी बनाया गया है।

चार्जशीट में व्हाट्सऐप चैट, तस्वीरें, मोबाइल फोन डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), गवाहों के बयान और तकनीकी विश्लेषण से जुड़े सर्टिफिकेट शामिल किए गए हैं।

नवंबर 2025 में सिया और केतन अग्रवाल की सगाई हुई थी।

नवंबर 2025 में सिया और केतन अग्रवाल की सगाई हुई थी।

80 से 85 गवाहों के बयान

पुलिस ने मामले में करीब 80 से 85 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन डेटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड समेत कई डिजिटल और तकनीकी सबूत चार्जशीट का हिस्सा हैं। पुलिस ने दस्तावेजी और गवाहों के बयानों से जुड़े सबूतों को भी चार्जशीट में शामिल किया है।

18 जून को केतन की खाई में गिरने से मौत हुई थी

सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। सिया पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का आरोप है। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

सर्च ऑपरेशन के बाद केतन का शव खाई में मिला था।

सर्च ऑपरेशन के बाद केतन का शव खाई में मिला था।

तीन सुराग; सिया का झूठ, CCTV फुटेज, 2004 बार कॉल

————————————–

ये खबर भी पढ़ें:

सिया ने केतन मर्डर से पहले राजा रघुवंशी केस पढ़ा:मोबाइल हिस्ट्री से पता चला; यह भी जाना- क्या कस्टडी में महिला से मारपीट होती है

पुणे की वडगांव कोर्ट ने 3 जुलाई को सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुणे की वडगांव कोर्ट ने 3 जुलाई को सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी।

पुलिस के मुताबिक सिया ने इंटरनेट पर यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट होती है। यह पूरी जानकारी सिया के दोनों मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिली। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।